किडनी स्टोन के लिए कौन सी सब्जियां अच्छी हैं?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 10:22

ब्रोकली (broccoli For Kidney Stones)

किडनी स्टोन से परेशान लोगों को अपनी डाइट में कैल्शियम और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरी सब्जियों को शामिल करने की जरूरत होती है, जो कि पथरी को बनने से तो रोकती है साथ ही उसका साइज भी नहीं बढ़ाती है। बता दें कि ब्रोकली कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरी होती है, जो कि पथरी को बनने से रोकने में मदद करती है।

शिमला मिर्च (Bell Pepper For Kidney Stones)

विटामिन सी, विटामिन के, ए, फाइबर और बीटा-कैरोटीन से भरपूर शिमला मिर्च भी गुर्दे के पथरी से परेशान लोगों के लिए फायदेमंद होती है। शिमला मिर्च की एक खासियत ये भी है कि इसमें कैलोरी न के बराबर होती है।

मटर और बींस (beans For Kidney Stones)

मटर और बींस न सिर्फ कैल्शियम बल्कि प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम, सोडियम और जिंक जैसे पोषक तत्वों से संपन्न होती है। मटर का सेवन बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करता है, जिससे स्टोन को शरीर से बाहर निकालने में मदद मिलती है।

केल

किडनी स्टोन की परेशानी को दूर करने के लिए कैल्शियम से भरपूर आहार का सेवन करना चाहिए। केल में कैल्शियम अधिक होता है, जो पथरी की परेशानी को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है। अधिकतर लोग केल का इस्तेमाल सलाद के रूप में करते हैं।

नींबू

पथरी की समसया होने पर सिट्रिक एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। इससे किडनी स्टोन को कम करने या रोकने में मदद मिलती है। नींबू एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जिसमें सिट्रिक एसिड भरपूर रूप से होता है। इसके ताजे रस को पानी में मिलाकर या फिर सब्जियों में मिलाकर खा सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info